Most of students search over Google for Haryana Board (HBSE) Important Questions 2026. Here is the Main reason because HBSE Board Says that in HBSE Exam 2026 (last 3 Years of Questions will Repeat) so that here are the selected List of Questions of Haryana Board For Class 9.
HBSE Class 9 Hindi व्याकरण Important Questions 2026
प्रश्न 1. निम्नलिखित मुहावरों के अर्थ लिखकर वाक्य निर्माण कीजिए – आँखें चार होना, दर-दर की ठोकरें खाना, आँखों का तारा ( Imp.), कान भरना, ( Imp.) अपना उल्लू सीधा करना, नौ दो ग्यारह होना ( Imp.), आग में घी डालना ( Imp.), लाल-पीला होना, अंग-अंग ढीला होना, कलेजा ठंडा होना, आस्तीन का साँप, घोड़े बेचकर सोना।
उत्तर –
-
आँखें चार होना – प्रेम/मुलाकात होना – कल मेले में मेरी उससे आँखें चार हो गईं।
-
दर-दर की ठोकरें खाना – बहुत परेशान होकर जगह-जगह भटकना – नौकरी के लिए उसने दर-दर की ठोकरें खाईं।
-
आँखों का तारा – बहुत प्यारा/लाडला – छोटा भाई माँ की आँखों का तारा है।
-
कान भरना – किसी के खिलाफ भड़काना – कुछ लोग मालिक के कान भर देते हैं।
-
अपना उल्लू सीधा करना – अपना स्वार्थ निकालना – वह दूसरों को फँसाकर अपना उल्लू सीधा करता है।
-
नौ दो ग्यारह होना – भाग जाना – पुलिस आते ही चोर नौ दो ग्यारह हो गया।
-
आग में घी डालना – झगड़ा बढ़ाना – उसने बीच में बोलकर आग में घी डाल दिया।
-
लाल-पीला होना – बहुत गुस्सा होना – गलती सुनते ही टीचर लाल-पीले हो गए।
-
अंग-अंग ढीला होना – बहुत थक जाना – लंबी यात्रा के बाद मेरा अंग-अंग ढीला हो गया।
-
कलेजा ठंडा होना – बदला लेकर संतोष होना – हार देखकर उसका कलेजा ठंडा हो गया।
-
आस्तीन का साँप – विश्वासघाती व्यक्ति – वह दोस्त आस्तीन का साँप निकला।
-
घोड़े बेचकर सोना – निश्चिंत होकर गहरी नींद सोना – काम पूरा होते ही वह घोड़े बेचकर सो गया।
प्रश्न 2. समासविग्रह करके समास का नाम भी लिखिए। – देशवासी, दूधपानी, आजीवन ( Imp.), चौराहा, पथभ्रष्ट, नीलकंठा, पीताम्बर, चतुर्भुज, दाल-रोटी, शताब्दी, हस्तलिखित
उत्तर –
-
देशवासी – देश के वासी → षष्ठी तत्पुरुष समास
-
दूधपानी – दूध और पानी → द्वन्द्व समास
-
आजीवन – जीवन भर → अव्ययीभाव समास
-
चौराहा – चार राहों का मिलन → द्विगु समास
-
पथभ्रष्ट – पथ से भ्रष्ट (भटका हुआ) → पंचमी तत्पुरुष समास
-
नीलकंठ – नीला है कंठ जिसका → बहुव्रीहि समास
-
पीताम्बर – पीत है अम्बर जिसका → बहुव्रीहि समास
-
चतुर्भुज – चार भुजाएँ वाला → द्विगु समास
-
दाल-रोटी – दाल और रोटी → द्वन्द्व समास
-
शताब्दी – सौ वर्षों का समूह → द्विगु समास
-
हस्तलिखित – हस्त से लिखित → तृतीया तत्पुरुष समास
प्रश्न 3. अविकारी शब्द किसे कहते हैं ? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।
उत्तर -अविकारी शब्द वे शब्द होते हैं जिनमें लिंग, वचन, पुरुष, काल आदि के कारण कोई परिवर्तन नहीं होता। ये शब्द हमेशा एक ही रूप में रहते हैं।
वाक्य उदाहरण:
-
वह आज स्कूल गया।
-
राम और मोहन दोस्त हैं।
-
वाह! कितना सुंदर दृश्य है।
प्रश्न 4. विकारी शब्द किसे कहते हैं ? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।
उत्तर – विकारी शब्द वे शब्द होते हैं जिनमें लिंग, वचन, पुरुष, काल, कारक आदि के कारण रूप में परिवर्तन हो जाता है। अर्थात् जिन शब्दों के रूप बदलते हैं, वे विकारी शब्द कहलाते हैं।
उदाहरण:
-
लड़का → लड़की (लिंग परिवर्तन)
-
किताब → किताबें (वचन परिवर्तन)
-
मैं जाता हूँ → मैं गई हूँ (काल/लिंग परिवर्तन)
✅ वाक्य उदाहरण:
-
लड़का खेल रहा है। → लड़की खेल रही है।
प्रश्न 5. सर्वनाम किसे कहते हैं ? इसके कितने भेद होते हैं ?
प्रश्न 6. व्यंजन किसे कहते हैं ? इसके भेदों के नाम लिखिए। Most Important
प्रश्न 7. वाक्य किसे कहते हैं ? रचना के आधार पर वाक्य के कितने भेद हैं ? भेदों का उदाहरण सहित वर्णन कीजिए।
प्रश्न 8. उपसर्ग किसे कहते हैं ? उदाहरण सहित स्पष्ट करें।
प्रश्न 9. संयुक्त व्यंजन श्र में वर्ण विच्छेद कीजिए ।
प्रश्न 10. संयुक्त व्यंजन ‘ज्ञ’ में वर्ण विच्छेद कीजिए।
प्रश्न 11. स्वर रहित र यानि र् का प्रयोग करते हुए एक शब्द लिखिए। Most Important
प्रश्न 12. अनुस्वार एवं अनुनासिक किसे कहते हैं ? उदाहरण सहित उत्तर दीजिए।
प्रश्न 13. तत्सम् शब्द के दो उदाहरण दीजिए।
प्रश्न 14. भाषा किसे कहते हैं ? उदाहरण सहित समझाइए।
प्रश्न 15. अव्ययीभाव समास किसे कहते हैं ? उदाहरण दीजिए।
प्रश्न 16. निम्न शब्दों में उपसर्ग व प्रत्यय अलग-अलग कीजिए: अशिक्षा, कड़वाहट, सुपात्र, चिकनाहट, उपकार, अनपढ़
- ‘चिर’ उपसर्ग प्रयोग करते हुए दो शब्द बनाइए।
- ‘इक’ प्रत्यय लगाकर दो शब्द बनाइए।
प्रश्न 17. निम्न शब्दों के विलोम शब्द लिखिए: साकार, उत्थान ( Imp.), उन्नति, जय, निंदा
प्रश्न 18. अनेकार्थी शब्द लिखिए (दो-दो ) : कर, कल, कक्ष, अंक
प्रश्न 19. पर्यायवाची शब्द लिखिए (दो-दो ) : अम्बर, भगवान, ईश्वर, राजा, सूर्य, घर ( Imp.)
प्रश्न 20. तत्सम् रूप लिखिए: दही, कान
प्रश्न 21. निम्नलिखित पंक्तियों में प्रयुक्त अलंकारों के नाम बताइए :
सजना है मुझे सजना के लिए।
काँटेदार कुरूप खड़े हैं।
और सरसों की न पूछो हो गई सबसे सयानी
‘मैया मैं तो चन्द्र खिलौना लैहों ।
सुरभित सुन्दर सुखद सुमन तुझ पर खिलते हैं।
हाए! फूल-सी कोमल बच्ची ।
कहे कवि बेनी, बेनी व्याल की चुराई लीन्ही ।
रघुपति राघव राजा राम Most Important
हरिपद कोमल कमल से। Most Important
आए महंत वसंत
काली घटा का घमण्ड घटा
निदियाँ जिनकी यश धारा-सी ।
बहती है अब भी निशि-वासर।
मुदित महीपति मंदिर आए।
सेवक सचिव सुमंत बुलाए।
हनुमान की पूँछ को लग ना पाई आग।
लंका सिगरी जल गई, गए निशाचर भाग।।
चाँदी की-सी उजली जाली।
हँसमुख हरियाली हिम-आतप।
प्रश्न 22. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 250 शब्दों में निबन्ध लिखिए:
मेरा प्रिय कवि Most Important
परिश्रम का महत्त्व Most Important
समय का सदुपयोग Most Important
प्रदूषण की समस्या Most Important
विद्यार्थी और अनुशासन Most Important OR आदर्श विद्यार्थी
दीपावली Most Important
विज्ञान : वरदान या अभिशाप Most Important
मेरे जीवन का लक्ष्य Most Important
विजयदशमी
मेरा पुस्तकालय
मेरा प्रिय नेता
मेरी हिन्दी मेरा मान OR राष्ट्रभाषा हिन्दी
जीवन में खेलों का महत्त्व
स्वच्छता एक लाभ अनेक
प्रातःकाल की सैर OR व्यायाम का महत्त्व
बेकारी की समस्या
मेरे सपनों का भारत
परोपकार
पुस्तकालय का महत्त्व
बाल श्रम
वृक्ष हमारे मित्र
ऋतुराज वसंत
स्वतंत्रता दिवस
प्रश्न 23. पत्र
अपने मित्र की माँ के आकस्मिक निधन पर दुख प्रकट करते हुए उसे एक सांत्वना पत्र लिखिए।
अपने मित्र को वार्षिक परीक्षा में जिले भर में प्रथम आने पर बधाई पत्र लिखिए।
अपने मित्र को एक पत्र लिखें, जिसमें प्रातः काल की सैर के फायदे की जानकारी दी गई हो। Most Important
अपने मित्र को ग्रीष्मावकाश साथ-साथ बिताने हेतु पत्र लिखिए।
अपने विद्यालय में अन्तरविद्यालयी खेल प्रतियोगिता आयोजित करवाने के लिए मुख्याध्यापक को प्रार्थना पत्र लिखिए।
अपनी आर्थिक कठिनाइयों का वर्णन करते हुए मुख्याध्यापक को फीस माफी के लिए प्रार्थना पत्र लिखिए। Most Important
अपने प्रधानाचार्य को एक पत्र लिखिए जिसमें कई महीने से अंग्रेजी की पढ़ाई न होने के कारण उत्पन्न कठिनाई का वर्णन किया गया हो।
अपनी आर्थिक कठिनाइयों का वर्णन करते हुए, मुख्याध्यापक को छात्रवृत्ति के लिए प्रार्थना-पत्र लिखिए। Most Important
अपने क्षेत्र में मलेरिया फैलने की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य अधिकारी को आवेदन पत्र लिखिए।
विद्यालय में स्वच्छ जल की व्यवस्था हेतु मुख्याध्यापक को प्रार्थना-पत्र लिखिए। Most Important
व्यायाम का महत्त्व बताते हुए अपने मित्र को एक पत्र लिखिए। Most Important
विद्यालय में इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु मुख्याध्यापक को एक प्रार्थना-पत्र लिखिए। Most Important
कुसंगति से बचाव का सुझाव देते हुए अपने छोटे भाई को एक पत्र लिखिए। Most Important
परोपकार का महत्त्व बताते हुए अपने मित्र को एक पत्र लिखिए। Most Important
अपने विद्यालय के मुख्याध्यापक को एक पत्र लिखिए, जिसमें खेलों की आवश्यक तैयारी तथा खेल का सामान उपलब्ध करवाने की प्रार्थना की हो।
स्थानांतरण प्रमाण पत्र लेने हेतु अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य को प्रार्थना-पत्र लिखिए।
समय के सदुपयोग का महत्त्व बताते हुए अपने अनुज को पत्र लिखिए।