HBSE Class 9 Hindi क्षितिज Passage Important Questions 2026

Most of students search over Google for Haryana Board (HBSE) Important Questions 2026. Here is the Main reason because HBSE Board Says that in HBSE Exam 2026 (last 3 Years of Questions will Repeat) so that here are the selected List of Questions of Haryana Board For Class 9.


HBSE Class 9 Hindi क्षितिज Passage Important Questions 2026


गद्य खंड


HBSE Class 9 Hindi पाठ 1 – दो बैलों की कथा Important Passage Questions 2026


इस पाठ से प्रश्न आने की संभावना बहुत कम है।


HBSE Class 9 Hindi  पाठ 2 – लहासा की ओर Important Passage Questions 2026

सरकार खुफिया विभाग और पुलिस पर उतना खर्च नहीं करती और वहाँ गवाह भी तो कोई नहीं मिल सकता। डकैत पहिले आदमी को मार डालते हैं। उसके बाद देखते हैं कि कुछ पैसा है कि नहीं। हथियार का कानून ना रहने के कारण यहाँ लाठी की तरह लोग पिस्तौल, बंदूक लिए फिरते हैं। डाकू यदि जान से ना मारे तो खुद उसे अपने प्राणों का खतरा है।

(क) पाठ का नाम व लेखक का नाम बताइए।
(ख) तिब्बत में लोग लाठी की बजाए पिस्तौल या बंदूक क्यों रखते हैं ?
(ग) डकैत आदमी को लूटने से पहले क्यों मार देते हैं ?
(घ) तिब्बत में लोगों की सुरक्षा का क्या सबन्ध है ?
(ङ) प्रस्तुत गद्यांश का आशय स्पष्ट कीजिए।


HBSE Class 9 Hindi  पाठ 3 – उपभोक्तावाद की संस्कृति Important Passage Questions 2026


इस पाठ से प्रश्न आने की संभावना बहुत कम है।


HBSE Class 9 Hindi  पाठ 4 – सांवले सपनों की याद Important Passage Questions 2026


सालिम अली प्रकृति की दुनिया में एक टापू बनने की बजाए अथाह सागर बनकर उभरे थे। जो लोग उनके भ्रमणशील स्वभाव और यायावरी से परिचित हैं, उन्हें महसूस होता है कि वे आज भी पक्षियों के सुराग में ही निकले हैं और बस अभी गले में दूरबीन लटकाए अपने खोजपूर्ण नतीजों के साथ लौट आएँगे।

(क) सालिम अली की तुलना सागर से क्यों की गई है ?
(ख) टापू से क्या तात्पर्य है ?
(ग) लोगों को सालिम अली के विषय में क्या महसूस होता था?
(घ) सालिम अली आजीवन किस महान कार्य में लगे रहे ?
(ङ) उक्त गद्यांश के पाठ व लेखक का नाम बताइए।


उन जैसा ‘बर्ड-वाचर’ शायद ही कोई हुआ हो। लेकिन एकांत क्षणों में सालिम अली बिना दूरबीन भी देखे गए हैं। दूर क्षितिज तक फैली जमीन और झुके आसमान को छूने वाली उनकी नज़रों में कुछ-कुछ वैसा ही जादू था जो प्रकृति के प्रभाव में आने की बजाए प्रकृति को अपने प्रभाव में लाने के कायल होते हैं। उनके लिए प्रकृति में हर तरफ एक हँसती-खेलती रहस्यभरी दुनिया पसरी थी। यह दुनिया उन्होंने बड़ी मेहनत से अपने लिए गढ़ी थी। Most Important

(क) पाठ का नाम व लेखक का नाम बताइए।
(ख) इस पाठ में ‘बर्ड वाचर’ कौन है ?
(ग) पक्षियों के सम्बंध में सालिम अली के क्या विचार थे ?
(घ) सालिम अली के लिए प्रकृति कैसी थी ?
(ङ) एकांत क्षणों में सालिम अली क्या करते थे ?


HBSE Class 9 Hindi  पाठ 5 – प्रेमचंद के फटे जूते Important Passage Questions 2026


इस पाठ से प्रश्न आने की संभावना बहुत कम है।


HBSE Class 9 Hindi  पाठ 6 – मेरे बचपन के दिन Important Passage Questions 2026


इस पाठ से प्रश्न आने की संभावना बहुत कम है।


काव्य खंड


HBSE Class 9 Hindi  पाठ 7 – साखियां एवं सबद Important Passage Questions 2026


मोको कहाँ ढूँढ़ें बंदे, मैं तो तेरे पास में।
ना मैं देवल ना मै मसजिद, ना काबा कैलास में
ना तो कोने क्रिया-कर्म में, नहीं योग बैराग में
खोजी होय तुरतै, मिलिहों, पल भर की तालास में
कहैं कबीर सुनो भई साधो, सब स्वाँसों की स्वाँस में।

(क) प्रस्तुत काव्यांश के कवि एवं कविता का नाम लिखिए।
(ख) कबीरदास के अनुसार ईश्वर कहाँ निवास करता है ?
(ग) खोजने वाले को ईश्वर कब मिलता है ?
(घ) ईश्वर किस प्रकार के क्रिया-कर्म करने से प्राप्त होता है ?
(ङ) ‘देवल’ शब्द का क्या अर्थ है ?


HBSE Class 9 Hindi  पाठ 8 – वाख Important Passage Questions 2026


रस्सी कच्चे धागे की खींच रही मैं नाव
जाने कब सुन मेरी पुकार करें देव भवसागर पार।
पानी टपके कच्चे सकोरे व्यर्थ प्रयास हो रहे मेरे ।
जी में उठती रह-रह हूक, घर जाने की चाह है, घेरे।

(क) काव्य सौन्दर्य स्पष्ट कीजिए।
(ख) भाव-सौन्दर्य स्पष्ट कीजिए ।
(ग) भाषा वैशिष्ट्य स्पष्ट कीजिए ।


HBSE Class 9 Hindi  पाठ 9 – सवैये Important Passage Questions 2026


मोरपंखा सिर ऊपर राखिहौं, गुंज की माल गरे पहिरौंगी।
ओढ़ि पीतंबर लै लकुटी बन गोधन ग्वारिन संग फिरौंगी।
भावतो मोहि मेरो रसखानि सों तेरे कहे सब स्वांग करौंगी।
या मुरली मुरलीधर की अधरान धरी अधरा न धरौंगी।

प्रश्न :-

(क) कवि व कविता का नाम लिखिए।
(ख) सूखी के कहने पर गोपिका, क्या-क्या स्वांग भरने को तैयार है ?
(ग) प्रस्तुत पद के भाव-सौन्दर्य को स्पष्ट कीजिए।
(घ) ‘मुरली-मुरलीधर’ में अलंकार बताइए।
(ङ) प्रस्तुत सवैये का शिल्प सौन्दर्य स्पष्ट कीजिए।


HBSE Class 9 Hindi  पाठ 10 – कैदी और कोकिला Important Passage Questions 2026


क्या देख न सकती जंजीरों का गहना ?
हथकड़ियाँ क्यों ? यह ब्रिटिश राज का गहना,
कोल्हू का चर्रक चूँ ? जीवन की तान,
मिट्टी पर अँगुलियों ने लिखे गान!
हूँ मोट खींचता लगा पेट पर जूआ,
खाली करता हूँ ब्रिटिश अकड़ का कूआँ
दिन में करुणा क्यों जगे, रुलानेवाली,
इसलिए रात में गज़ब ढा रही आली ?

प्रश्न :-

(क) कवि और कविता का नाम लिखिए।
(ख) हथकड़ियों को ‘ब्रिटिश राज का गहना’ क्यों कहा गया है ?
(ग) रात्रि में कोकिला की आवाज़ कवि को किससे युक्त लग रही है ?
(घ) ‘आली’ शब्द का प्रयोग किसके लिए किया गया है ?
(ङ) ‘खाली करता हूँ ब्रिटिश अकड़ का कूआँ’ पंक्ति का भाव स्पष्ट कीजिए।


निम्नलिखित काव्यांश का काव्य-सौन्दर्य स्पष्ट कीजिए :

अब रजत स्वर्ण मंजरियों से
लद गई आम्र तरु की डाली,
झर रहे ढाक, पीपल के दल,
हो उठी कोकिला मतवाली।


HBSE Class 9 Hindi  पाठ 11 – ग्राम श्री Important Passage Questions 2026


इस पाठ से प्रश्न आने की संभावना बहुत कम है।


HBSE Class 9 Hindi  पाठ 12 – मेघ आए Important Passage Questions 2026


पेड़ झुक झाँकने लगे गरदन उचकाए,
आँधी चली धूल भागी घाघरा उठाए
बाकी चितवन उठा, नदी ठिठकी घूँघट सरके।
मेघ आए बड़े बन-ठन के सँवर के

(क) काव्य सौन्दर्य स्पष्ट कीजिए।
(ख) भाव सौन्दर्य स्पष्ट कीजिए ।
(ग) भाषा वैशिष्ट्य स्पष्ट कीजिए।


मेघ आए बड़े बन-ठन के सँवर के।
आगे-आगे नाचती गाती बयार चली,
दरवाजे-खिड़कियाँ खुलने लगीं गली-गली,
पाहुन ज्यों आए हों गाँव में शहर के
मेघ आए बड़े बन ठन के सँवर को।

(क) काव्य सौन्दर्य स्पष्ट कीजिए।
(ख) भाव-सौन्दर्य स्पष्ट कीजिए ।
(ग) भाषा वैशिष्ट्य स्पष्ट कीजिए ।


HBSE Class 9 Hindi  पाठ 13 – बच्चे काम पर जा रहे हैं Important Passage Questions 2026


इस पाठ से प्रश्न आने की संभावना बहुत कम है।


 

Leave a Comment

error: