विनम्रता Class 9 नैतिक शिक्षा (मध्यमा ) Chapter 5 Question Answer – HBSE Solution

Class 9 Hindi New Naitik Siksha (आदर्श जीवन मूल्य (मध्यमा ) BSEH Solution for Chapter 5 विनम्रता Question Answer for Haryana board. CCL Chapter Provide Class 1th to 15th all Subjects Solution With Notes, Question Answer, Summary and Important Questions. Class 9 Hindi mcq, summary, Important Question Answer, Textual Question Answer, Word meaning, Vyakhya are available of नैतिक शिक्षा Book for HBSE.

Also Read – HBSE Class 9 नैतिक शिक्षा (मध्यमा ) Solution

Also Read – HBSE Class 9 नैतिक शिक्षा (मध्यमा ) Solution in Videos

HBSE Class 9 Naitik Siksha Chapter 5 विनम्रता Question Answer for Haryana Board of नैतिक शिक्षा Class 9th Book Solution.

विनम्रता  Class 9 Naitik Siksha Chapter 5 Question Answer


पाठ से-


प्रश्न 1. सज्जन लोग अपने गुरुजनों और श्रेष्ठजनों के पास क्यों जाते हैं ?

उत्तर – सज्जन लोग अपने गुरुजनों और श्रेष्ठजनों के पास तब जाते हैं जब वे किसी भी संघर्ष या प्रतिकूलता की स्थिति में हों अथवा जब उनका मन अत्यंत दुविधा की उधेड़बुन की स्थिति में उलझा हो।


प्रश्न 2. दुर्योधन आचार्य द्रोण और भीष्म के पास क्यों गया?

उत्तर- दुर्योधन आचार्य द्रोण और भीष्म पितामह के पास उन्हें पांडवों के विरुद्ध उकसाने और अनुचित समझाने के लिए गया था।


प्रश्न 3. युधिष्ठिर युद्ध प्रारम्भ होने से पहले किस-किस के पास गए और उनसे क्या माँगा?

उत्तर – युधिष्ठिर युद्ध प्रारम्भ होने से ठीक पहले आचार्य द्रोण और भीष्म पितामह के पास उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए गए। उनके पास जाकर उन्होंने विनम्रता से गुरुजनों को प्रणाम किया और उनसे युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद माँगा। भीष्म पितामह तथा द्रोणाचार्य ने तत्काल उन्हें विजयी होने का आशीर्वाद प्रदान किया।