दुर्बलता छोड़ो – दृढ़ता अपनाओ Class 12 नैतिक शिक्षा (उत्तरा) Chapter 1 Question Answer – HBSE आदर्श जीवन मूल्य Book Solution

Class 12 Hindi New Naitik Siksha (आदर्श जीवन मूल्य (उत्तरा) BSEH Solution for Chapter 1 दुर्बलता छोड़ो – दृढ़ता अपनाओ Question Answer for Haryana board. CCL Chapter Provide Class 1th to 12th all Subjects Solution With Notes, Question Answer, Summary and Important Questions. Class 12 Hindi mcq, summary, Important Question Answer, Textual Question Answer, Word meaning, Vyakhya are available of नैतिक शिक्षा Book for HBSE.

Also Read – HBSE Class 12 नैतिक शिक्षा Solution

Also Read – HBSE Class 12 नैतिक शिक्षा Solution in Videos

HBSE Class 12 Naitik Siksha Chapter 1 दुर्बलता छोड़ो – दृढ़ता अपनाओ Question Answer for Haryana Board of नैतिक शिक्षा Class 12th Book Solution.

दुर्बलता छोड़ो – दृढ़ता अपनाओ Class 12 Naitik Siksha Chapter 1 Question Answer


पाठ से-


प्रश्न 1 – हताश होने के कारण अर्जुन की मनःस्थिति कैसी थी?

उत्तर – हताश होने के कारण अर्जुन का मनोबल गिर चुका था। उसका मन युद्ध को लेकर तरह-तरह की आशंकाओं-चिन्ताओं और भय-शोक से भर गया। उसका मन अब बहुत कमजोर हो गया था।


प्रश्न 2 – चिन्ताएँ व आशंकाएँ मानव को कैसे प्रभावित करती हैं?

उत्तर – चिन्ताएँ व आशंकाएँ मानव के मन पर बुरा प्रभाव डालती हैं। इनके कारण मन भय और शोक से भर जाता है। इसके कारण मजबूत मन भी कमजोर होने लगता है।


प्रश्न 3 – जीवन-पथ पर सफलता पाने के लिए क्या जरूरी है?

उत्तर – जीवन रूपी पथ पर सफलता पाने के लिए मजबूत मनोबल का होना बहुत जरूरी है। यदि मनुष्य का मन स्वस्थ, शान्त, स्थिर, एकाग्र और विश्वास से भरा हुआ है तभी मनुष्य अपने शरीर से कुछ अच्छा कार्य कर सकता है और जीवन-पथ पर सफलता पा सकता है।


प्रश्न 4 – भगवान् श्रीकृष्ण ने अर्जुन को सांकेतिक भाषा में क्या समझाया?

उत्तर – भगवान् श्रीकृष्ण ने अर्जुन को सांकेतिक भाषा में समझाया कि यदि मनुष्य का हृदय दुर्बल हो जाता है, तब महाबलशाली पुरुष भी कमजोर पड़ जाता है। कमजोर हृदय या मन के कारण ही शरीर भी लड़खड़ाने लगता है। अतः उसे अपने हृदय की दुर्बलता त्यागकर युद्ध करना चाहिए।


प्रश्न 5 – जीवन से महानता की सीढ़ियाँ चढ़ने के लिए क्या आवश्यक है?

उत्तर – जीवन में महानता की सीढ़ियाँ चढ़ने के लिए मनुष्य के मन का स्वस्थ, शान्त, स्थिर, एकाग्र और विश्वास से भरा होना आवश्यक है।


आपकी समझ-


प्रश्न 1 – आपके विचार से कौन-कौन सी वृत्तियाँ मनुष्य की प्रगति में बाधक हैं?

उत्तर – मेरे विचार से काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार वृत्तियाँ मनुष्य की प्रगति में बाधक हैं।