दुर्गा भाभी Class 12 नैतिक शिक्षा (उत्तरा) Chapter 8 Question Answer – HBSE आदर्श जीवन मूल्य Book Solution

Class 12 Hindi New Naitik Siksha (आदर्श जीवन मूल्य (उत्तरा) BSEH Solution for Chapter 8 दुर्गा भाभी Question Answer for Haryana board. CCL Chapter Provide Class 1th to 12th all Subjects Solution With Notes, Question Answer, Summary and Important Questions. Class 12 Hindi mcq, summary, Important Question Answer, Textual Question Answer, Word meaning, Vyakhya are available of नैतिक शिक्षा Book for HBSE.

Also Read – HBSE Class 12 नैतिक शिक्षा Solution

Also Read – HBSE Class 12 नैतिक शिक्षा Solution in Videos

HBSE Class 12 Naitik Siksha Chapter 8 दुर्गा भाभी Question Answer for Haryana Board of नैतिक शिक्षा Class 12th Book Solution.

दुर्गा भाभी Class 12 Naitik Siksha Chapter 8 Question Answer


पाठ से –


प्रश्न 1. दुर्गादेवी का जन्म कब और कहाँ हुआ ?

उत्तर – दुर्गादेवी का जन्म 07 अक्टूबर, 1907 को इलाहाबाद में हुआ।


प्रश्न 2. दुर्गादेवी का विवाह किसके साथ हुआ ?

उत्तर – दुर्गादेवी का विवाह भगवती चरण बोहरा से हुआ।


प्रश्न 3. असेम्बली में कब व किसने बम धमाका किया ?

उत्तर – असेम्बली में 08 अप्रैल 1929 को  भगत सिंह व बटुकेश्वर दत्त ने बम धमाका किया।


प्रश्न 4. साण्डर्स वध के बाद सुखदेव द्वारा क्रान्तिकारियों को सहयोग देने के प्रश्न पर दुर्गादेवी ने क्या विचार व्यक्त किए ?

उत्तर – दुर्गा भाभी ने तत्काल ‘हाँ’ भर ली, उन्होंने इस कार्य हेतु 500/- रुपये की आर्थिक मदद भी की तथा अगले दिन अपने बेटे शची को साथ लेकर क्रान्तिकारियों के साथ बाहर जाने की भी स्वीकृति दे दी। दुर्गा भाभी ने कहा, “मैं न केवल एक क्रान्तिकारी की पत्नी हूँ बल्कि स्वयं भी क्रान्तिकारी हूँ”।


प्रश्न 5. भगत सिंह व राजगुरु को लाहौर से बाहर निकलने में दुर्गा भाभी ने किस प्रकार मदद की ?

उत्तर – योजना के अनुसार रात को भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव दुर्गा भाभी के घर पहुँच गए। फिर प्रातः भगत सिंह ने क्लीनशेव होकर, अंग्रेजी फैल्ट टोपी धारण की तथा शची को गोद में लेकर रेलवे स्टेशन की ओर चल पड़े, उसके पीछे दुर्गा भाभी ऊँची हील की सैंडिल पहने, पर्स लटकाए मेम साहब बन कर चल पड़ी, उन दोनों के पीछे-पीछे राजगुरु नौकर बनकर चले। रेलवे स्टेशन पर पहुँचकर भगत सिंह व दुर्गा भाभी पति-पत्नी के रूप में प्रथम श्रेणी के डिब्बे में तथा राजगुरु तृतीय श्रेणी के डिब्बे में सवार हुए। लखनऊ पहुँचने पर राजगुरु उनसे अलग होकर आगरा चल दिए। इस प्रकार उस विकट परिस्थिति में लाहौर से भगत सिंह व राजगुरु को बाहर निकालने का श्रेय दुर्गा भाभी को ही जाता है।


आपकी समझ –


प्रश्न 1. पति की मृत्यु होने पर दुर्गादेवी ने क्रान्तिकारी गतिविधियों में कैसी भूमिका निभाई ?

उत्तर – पति की मृत्यु के बाद वे और अधिक तीव्र गति से क्रान्ति कार्यों में लग गई, मानो पति की मृत्यु से क्रान्ति कार्यों में आई कमी को स्वयं पूरा करना चाह रही हो।


प्रश्न 2. शिक्षा के क्षेत्र में दुर्गा देवी का क्या योगदान रहा ?

उत्तर – इन्होंने प्यारे लाल कन्या विद्यालय गाजियाबाद में शिक्षिका के रूप में कार्य किया। बाद में सन 1940 में लखनऊ में पहला माण्टेसरी स्कूल खोला।


प्रश्न 3. दुर्गा देवी क्रान्तिकारियों की सहायता को क्यों तैयार हो गई ?

उत्तर – दुर्गादेवी देश को अंग्रेजों से स्वतन्त्र कराना चाहती थी। इसी कारण से उन्होंने क्रांतिकारियों की सहायता की।