HBSE Class 10 क्षितिज MCQ Important Question Answer 2026

Most of students search over Google for Haryana Board (HBSE) Important Questions 2026. Here is the Main reason because HBSE Board Says that in HBSE Exam 2026 (last 3 Years of Questions will Repeat) so that here are the selected List of Questions of Haryana Board For Class 10.


HBSE Class 10 क्षितिज MCQ Important Question Answer 2026


काव्य खंड


Chapter 1 –  सूरदास


1. गोपियों का मन चुरा कर कौन ले गया था ?
(क) राम
(ख) कृष्ण
(ग) उद्धव
(घ) बलराम

उत्तर — (ख) कृष्ण


2. गोपियों के अनुसार पहले से ही चतुर कौन था ?
(क) बलराम
(ख) दुर्योधन
(ग) श्रीकृष्ण
(घ) परशुराम

उत्तर — (ग) श्रीकृष्ण


3. श्रीकृष्ण ने गोपियों को संदेश देने के लिए किसको भेजा है ?
(क) बलराम
(ख) नंद
(ग) उद्धव
(घ) अक्रूर

उत्तर — (ग) उद्धव


4. उद्धव को “बड़भागी” किसने कहा है ?
(क) यशोदा माता ने
(ख) कंस ने
(ग) नंद बाबा ने
(घ) गोपियों ने

उत्तर — (घ) गोपियों ने


5. गोपियों के लिए योग का संदेश लेकर कौन गया था ?
(क) नन्द
(ख) उद्धव
(ग) बलराम
(घ) कंस

उत्तर — (ख) उद्धव


6. उद्धव गोपियों को क्या संदेश देने के लिए गया है ?
(क) राम भक्ति का
(ख) शिव भक्ति का
(ग) इंद्र भक्ति का
(घ) योग-साधना का

उत्तर — (घ) योग-साधना का


7. गोपियों द्वारा उद्धव को बड़भागी कहने में कौन-सा भाव है ?
(क) पूजा का
(ख) गुस्से का
(ग) प्रशंसा का
(घ) व्यंग्य का

उत्तर — (घ) व्यंग्य का


8. गोपियाँ सपने में, सोते-जागते, दिन-रात क्या करती है ?
(क) कान्ह-कान्ह
(ख) शिव-शिव
(ग) राम-राम
(घ) पिय-पिय

उत्तर —(क) कान्ह-कान्ह


9. ‘अपरस रहत सनेह तगा’ में ‘तगा’ का अर्थ है :
(क) धागा
(ख) प्रेम
(ग) सगा
(घ) टूटना

उत्तर —(क) धागा


10. उद्धव गोपियों को कौन-सा संदेश देते हैं ?
(क) प्रेम का
(ख) मोक्ष का
(ग) भक्ति का
(घ) योग साधना का

उत्तर —(घ) योग साधना का


11. ‘गुर चॉंटी ज्यों पागी’ – यहाँ “गुर” का अर्थ है :
(क) गुरु
(ख) बड़ा
(ग) गुड़
(घ) गुर सिखाना

उत्तर — (ग) गुड़


12. ‘सु तो व्याधि हमकी लै आए’ – यहाँ ‘व्याधि’ का अर्थ है :
(क) शिकारी
(ख) रोग
(ग) परेशानी
(घ) ब्याज

उत्तर —(ख) रोग


13. सूरदास के पदों में “अति बड़भागी” किसे कहा गया है ?
(क) गोेपियों को
(ख) उद्धव को
(ग) श्रीकृष्ण को
(घ) यशोदा को

उत्तर —(ख) उद्धव को


14. योग का संदेश गोपियों को कैसा लगा ?
(क) कड़वी ककड़ी
(ख) खीरा
(ग) करेला
(घ) सुहावना

उत्तर —(क) कड़वी ककड़ी


15. श्रीकृष्ण की हारिल से तुलना किसने की है ?
(क) सूरदास ने
(ख) उद्धव ने
(ग) गोपियों ने
(घ) यशोधा ने

उत्तर —(ग) गोपियों ने


16. सूरदास ने हरि की तुलना किससे की है ?
(क) गरुड़ के पंख से
(ख) बाज के पंजे से
(ग) तोते की चोंच से
(घ) हारिल की लकड़ी से

उत्तर —(घ) हारिल की लकड़ी से


17. गोपियों के अनुसार योग शिक्षा कैसे मन के लोगों के लिए उचित है ?
(क) स्थिर
(ख) चंचल
(ग) दृढ़
(घ) सबल

उत्तर — (ख) चंचल


18. चेतन-अचेतन अवस्था में गोपियाँ किसका नाम रटती हैं ?
(क) बलराम
(ख) उद्धव
(ग) श्रीकृष्ण
(घ) नंद

उत्तर — (ग) श्रीकृष्ण


Chapter 2 – राम लक्ष्मण परशुराम संवाद


1. परशुराम लक्ष्मण का वध क्‍या समझकर नहीं करते ?
(क) वीर
(ख) कायर
(ग) राजकुमार
(घ) बालक

उत्तर — (घ) बालक


2. लक्ष्मण-परशुराम संवाद रामचरित मानस के किस कांड से उद्धृत है ?
(क) बालकांड
(ख) सुंदरकांड
(ग) अयोध्याकांड
(घ) लंकाकांड

उत्तर —(क) बालकांड


3. परशुराम को किसको देखकर गुस्सा आया था ?
(क) लक्ष्मण को
(ख) जनक को
(ग) टूटे हुए धनुष को
(घ) स्वयंबर को

उत्तर —(ग) टूटे हुए धनुष को


4. परशुराम के क्रोध को शांत करने का प्रयास किसने किया ?
(क) जनक ने
(ख) दशरथ ने
(ग) श्रीराम ने
(घ) लक्ष्मण ने

उत्तर —(ग) श्रीराम ने


5. तुलसीदास ने “भृगकुलकेतू” शब्द किसके लिए प्रयुक्त किया है ?
(क) परशुराम
(ख) वशिष्ठ
(ग) विश्वामित्र
(घ) लक्ष्मण

उत्तर —(क) परशुराम


6. कुम्हड़बतियाँ किसको देखकर मुरझाती हैं ?
(क) कुठारु
(ख) धूप
(ग) हवा
(घ) तरजनी

उत्तर —(घ) तरजनी


7. “सुनि रिसाइ बोले मुनि कोही” – यहाँ ‘कोही” का अर्थ है :
(क) कोई
(ख) विश्वामित्र
(ग) परशुराम
(घ) क्रोधी

उत्तर —(ग) परशुराम


8. ‘भृगुवंसमनि” किसे कहा गया है ?
(क) लक्ष्मण को
(ख) जनक को
(ग) विश्वामित्र को
(घ) परशुराम को

उत्तर —(घ) परशुराम को


9. तुलसी के आराध्य कौन हैं ?
(क) श्रीकृष्ण
(ख) श्रीराम
(ग) महादेव
(घ) शक्ति

उत्तर —(ख) श्रीराम


10. परशुराम ने शिव धनुष तोड़ने वाले को किसके समान अपना शत्रु बताया है ?
(क) रावण
(ख) जनक
(ग) लक्ष्मण
(घ) सहसबाहु

उत्तर —(घ) सहसबाहु


11. गर्भन्ह के अर्भक दलन – में ‘अर्भक’ का क्या अर्थ है ?
(क) अबीर
(ख) बालक
(ग) नामो निशान
(घ) समाप्त

उत्तर — (ख) बालक


12. परशुराम ने लक्ष्मण के लिए किन-किन शब्दों का प्रयोग किया है ?
(क) मूर्ख
(ख) उद्दण्ड
(ग) काल का ग्रास
(घ) उपर्युक्त सभी

उत्तर —  (घ) उपर्युक्त सभी


13. परशुराम ने ‘सूर्यवंश का कलंक’ किसे कहा है ?
(क) श्रीराम को
(ख) जनक को
(ग) लक्ष्मण को
(घ) विश्वामित्र को

उत्तर — (ग) लक्ष्मण को


Chapter 3 – आत्मकथ्य


1. कवि ने ‘मधुप” किसे कहा है ?
(क) मन को
(ख) धन को
(ग) आकाश को
(घ) धरती को

उत्तर —(क) मन को


2. कवि ने ‘आत्मकथ्य’ कविता में संसार को क्‍या कहा है ?
(क) शाश्वत
(ख) निर्धन
(ग) सनातन
(घ) नश्वर

उत्तर —(घ) नश्वर


3. आत्मकथ्य कविता में मधुप किसको कहा गया है ?
(क) भौंरा को
(ख) मन को
(ग) पवन को
(घ) आग को

उत्तर —(ख) मन को


4. “आत्मकथ्य” कविता में कवि किसका स्वप्न देखकर जाग गया था ?
(क) धन का
(ख) भूत का
(ग) सुख का
(घ) परीक्षा का

उत्तर —(ग) सुख का


5. कवि ने अपनी आत्मकथा को कैसी बताया है ?
(क) महान
(ख) भोली
(ग) गौरवशाली
(घ) चंचल

उत्तर —(ख) भोली


6. जयशंकर प्रसाद ने किसकी उज्ज्वल गाथा गाने में असमर्थता व्यक्त की है ?
(क) मधुर चाँदनी रातों की
(ख) कंथा की
(ग) मधुशाला की
(घ) पथिक की पंथा की

उत्तर —(क) मधुर चाँदनी रातों की


7. जयशंकर प्रसाद के अनुसार आलिंगन में आते-आते मुस्कराकर क्या भाग गया ?
(क) दुख
(ख) सुख
(ग) दुर्बलता
(घ) व्यथा

उत्तर —(ख) सुख


8. “आत्मकथ्य” कविता में गुन-गुनाकर अपनी कहानी कौन कहता है ?
(क) कवि
(ख) मधुप
(ग) कोकिल
(घ) खिलते फूल

उत्तर —(ख) मधुप


9. जयशंकर प्रसाद ने भावहीन मन को क्‍या कहा है ?
(क) छिछला
(ख) कंथा
(ग) रीति गागर
(घ) शून्य

उत्तर —(ग) रीति गागर


10. ‘सीवन को उधेड़कर देखोगे क्‍यों मेरी कंथा की’ – यहाँ ‘कंथा” का अर्थ है :
(क) कथा
(ख) कविता
(ग) चद्दर
(घ) गुदड़ी

उत्तर —(घ) गुदड़ी


11. ”सीवन को उधेड़ कर देखोगे क्यों मेरी कंथा की’ – यहाँ ‘कथा’ का अर्थ है :
(क) अन्तर्मन
(ख) कविता
(ग) कर्म
(घ) उपन्यास

उत्तर — (क) अन्तर्मन


Chapter 4 – उत्साह, अट नहीं रही है 


1. “अट नहीं रही है” कविता में किस मास का वर्णन किया गया है ?
(क) कार्तिक
(ख) सावन
(ग) फागुन
(घ) आषाढ़

उत्तर —(ग) फागुन


2. उत्साह कविता में कवि ने किसका आहवान किया है ?
(क) बिजली का
(ख) युद्ध का
(ग) शांति का
(घ) बादल का

उत्तर —(घ) बादल का


3. कवि ने बादलों के हृदय में कैसी छवि बताई है ?
(क) सुनहरी
(ख) काली
(ग) सफेद
(घ) विद्युत

उत्तर —(घ) विद्युत


4. “अट नहीं रही है” कविता में हटाने पर भी क्‍या नहीं हट रही है ?
(क) आभा
(ख) रोशनी
(ग) जाला
(घ) आँख

उत्तर —(घ) आँख


5. “उत्साह” कविता में अनंत के घन किस दिशा से आने की बात कही है ?
(क) पूर्व
(ख) ज्ञात
(ग) अज्ञात
(घ) विपरीत

उत्तर —(ग) अज्ञात


6. “उत्साह” कविता में ‘धाराधर” का अर्थ है :
(क) नदी
(ख) झरना
(ग) बादल
(घ) पर्वत

उत्तर —(ग) बादल


7. निराला जी के अनुसार क्या नहीं ‘पट” रही है ?
(क) पृष्पमाल
(ख) मंद-गंध
(ग) शोभा-श्री
(घ) पत्तों से लदी डाल

उत्तर —(ग) शोभा-श्री


8. “उत्साह” कविता में “निदाघ” का अर्थ है :
(क) गर्मी
(ख) बर्फ
(ग) बसंत
(घ) सर्दी

उत्तर —(क) गर्मी


9. “उत्साह” कविता में उर में किसकी छवि की बात कही है ?
(क) विद्युत
(ख) बाल
(ग) बादल
(घ) वज्र

उत्तर —(क) विद्युत


10. “अट नहीं रही है” – कविता के रचयिता कौन हैं ?
(क) सूर्यकांत त्रिपाठी निराला
(ख) ऋतुराज
(ग) जयशंकर प्रसाद
(घ) नागार्जुन

उत्तर —(क) सूर्यकांत त्रिपाठी निराला


11. कल्पना के-से पाले किसे कहा गया है ?
(क) फागुन
(ख) बिजली
(ग) बादल
(घ) कवि

उत्तर —(ग) बादल


12. ‘अट नहीं रही है’ कविता में ‘मंद-गंद- पुष्प-माल’ का धारक किसे कहा गया है ?
(क) सावन
(ख) भादों
(ग) कार्तिक
(घ) फागुन

उत्तर — (घ) फागुन


13. ‘उत्साह’ कविता में बादल के लिए क्या विशेषण प्रयुक्त हुए हैं ?
(क) ललित
(ख) घुंघराले
(ग) काले
(घ) उपर्युक्त सभी

उत्तर — (घ) उपर्युक्त सभी


14. ‘उत्साह’ कविता में बादलों में क्या छिपा हुआ है ?
(i) कालापन
(ii) कोहरा
(iii) गर्जन
(iv) वर्षा

उत्तर — (iii) गर्जन


Chapter  5 – यह दंतुरित मुसकान, फसल 


1. कवि की झोपड़ी में क्या खिल रहे थे ?
(क) जलजात
(ख) गेंदा
(ग) गुलाब
(घ) जूही

उत्तर —(क) जलजात


2. कवि ने फसल को सूरज की किरणों का क्‍या कहा है ?
(क) जादू
(ख) रूपांतर
(ग) महिमा
(घ) संकोच

उत्तर —(ख) रूपांतर


3. किसके प्राणों का स्पर्श पाकर कठिन पाषाण पिघल गया होगा ?
(क) कवि के
(ख) माता के
(ग) पिता के
(घ) बच्चे के

उत्तर —(घ) बच्चे के


4. मधुपर्क किसकी उँगलियाँ कराती हैं ?
(क) पिता की
(ख) माँ की
(ग) कवि की
(घ) भाई की

उत्तर —(ख) माँ की


5. “यह दंतुरित मुसकान” कविता में तालाब छोड़कर जलजात के कहाँ छिपने की बात कही है?
(क) कवि की झोंपड़ी में
(ख) उद्यान में
(ग) कीचड़ में
(घ) गमले में

उत्तर —(क) कवि की झोंपड़ी में


6. फसल को किसका रूपांतर कहा गया है ?
(क) सूरज की किरणों का
(ख) नदियों के पानी का
(ग) हवा की थिरकन का
(घ) भूरी-काली-संदली मिट्टी का

उत्तर —(क) सूरज की किरणों का


7. “यह दंतुरित मुसकान” में किसकी आँखें चार होने की बात कही है ?
(क) माँ और बच्चे की
(ख) कवि और बच्चे की
(ग) कवि और बच्चे की माँ की
(घ) कवि और पाठक की

उत्तर —(क) माँ और बच्चे की


8. छोटे बच्चे के स्पर्श मात्र से कौन से फूल झड़ने लगे थे ?
(क) कमल
(ख) शेफालिका
(ग) गुलाब
(घ) अशोक

उत्तर —(ख) शेफालिका


9. नदियों के पानी का जादू क्‍या है ?
(क) प्रवाह
(ख) तरलता
(ग) फसल
(घ) शीतलता

उत्तर — (ग) फसल


10. कवि ने फसल को किसकी महिमा कहा है ?
(i) नदियों के पानी की
(ii) हाथों के स्पर्श की
(iii) मिट्टी की
(iv) सूरज की किरणों की

उत्तर — (ii) हाथों के स्पर्श की


Chapter  6 – संगतकार


1. जिसने अभी सीखना आरम्भ किया हो, उसे क्‍या कहा जाता है ?
(क) नौसिखिया
(ख) संगतकार
(ग) गीतकार
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर —(क) नौसिखिया


2. संगतकार किसे कहते हैं ?
(क) मुख्य गायक
(ख) मुख्य गायक का साथ देने वाला
(ग) गीतकार
(घ) गीतकार का भाई

उत्तर —(ख) मुख्य गायक का साथ देने वाला


3. मुख्य गायक का साथ देने वाले कलाकार को क्या कहा जाता है ?
(क) गीतकार
(ख) नौसिखिया
(ग) संगतकार
(घ) उपर्युक्त सभी

उत्तर —(ग) संगतकार


4. “संगतकार” कविता में ‘स्थायी’ किसे कहा गया है ? 
(क) पक्का
(ख) गीत की मुख्य टेक
(ग) स्थिर
(घ) तारसप्तक

उत्तर —(ख) गीत की मुख्य टेक


5. “मुख्य गायक की गरज में” – यहाँ “गरज’ का अर्थ है :
(क) गर्जन
(ख) गड़गड़ाहट
(ग) स्वार्थ
(घ) ऊँची गंभीर आवाज

उत्तर —(घ) ऊँची गंभीर आवाज


6. संगतकार का कार्य होता है ?
(क) मुख्य गायक के साथ गाना
(ख) मुख्य गायक से दूर गाना
(ग) अपने मन में गाना
(घ) मुख्य गायक के साथ स्वर-साधना

उत्तर —(घ) मुख्य गायक के साथ स्वर-साधना


7. ‘सरगम’ का अर्थ है :
(क) सारे गम
(ख) सरकता हुआ
(ग) स्वर-बोध
(घ) सरोवर

उत्तर —(ग) स्वर-बोध


8. ‘संगतकार’ कविता में ‘सप्तक’ शब्द व्यक्त करता है :
(क) संगीत को
(ख) संगीत के सात स्वर को
(ग) अंतरा को
(घ) सहयोगी को

Ans – (ख) संगीत के सात स्वर को


9. ‘संगतकार’ कविता में कवि ने मुख्य गायक के भारी स्वर की क्या उपमा दी है ?
(क) लोहा
(ख) मधुर
(ग) फ़ौलाद
(घ) चट्टान

Ans – (घ) चट्टान


10. ‘चला जाता है भटकता हुआ एक अनहद में’ – यहाँ ‘अनहद’ का क्या अर्थ है ?
(क) अपार मस्ती
(ख) अपार दुःख
(ग) हताहत
(घ) सीमाहीन

Ans – (घ) सीमाहीन


गद्य खंड


Chapter  7 – नेताजी का चश्मा 


1. नेताजी की मूर्ति वाले कस्बे से हालदार साहब कब गुजरते थे ?
(क) हर सप्ताह
(ख) हर पंद्रहवें दिन
(ग) हर माह
(घ) हर रोज

उत्तर —(ख) हर पंद्रहवें दिन


2. हालदार साहब लगभग कितने दिनों बाद कस्बे से गुजरते थे ?
(क) 10 दिन
(ख) 15 दिन
(ग) 20 दिन
(घ) 30 दिन

उत्तर —(ख) 15 दिन


3. सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा में क्या कमी रह गई थी ?
(क) टोपी नहीं थी
(ख) पगड़ी नहीं थी
(ग) चश्मा नहीं था
(घ) पुस्तक नहीं थी

उत्तर —(ग) चश्मा नहीं था


4. हालदार साहब कस्बे में क्यों रुकते थे ?
(क) सिनेमा देखने के लिए
(ख) पान खाने के लिए
(ग) आराम करने के लिए
(घ) कंपनी के काम के लिए

उत्तर —(ख) पान खाने के लिए


5. नेताजी की प्रतिमा किस वस्तु से बनी थी ?
(क) लोहे से
(ख) मिट्टी से
(ग) चाँदी से
(घ) संगमरमर से

उत्तर —(घ) संगमरमर से


6. देशभक्ति की भावना किस पर निर्भर करती है ?
(क) धन पर
(ख) बल पर
(ग) शान पर
(घ) मन पर

उत्तर —(घ) मन पर


7. ड्राइंग मास्टर का क्‍या नाम था ?
(क) मोतीलाल
(ख) जोतिलाल
(ग) प्रेमपाल
(घ) जगतपाल

उत्तर —(क) मोतीलाल


8. चश्में वाले की देशभक्ति के प्रति नतमस्तक कौन था ?
(क) पान वाला
(ख) हालदार साहब
(ग) कैप्टन
(घ) पूरा देश

उत्तर —(ख) हालदार साहब


9. हालदार साहब ने नेताजी की प्रतिमा के चश्में के बदलते रहने के बारे में किससे पूछा ?
(क) ड्राइवर से
(ख) चाय वाले से
(ग) पान वाले से
(घ) कैप्टन से

उत्तर —(ग) पान वाले से


10. “नेताजी का चश्मा” पाठ में पान वाले के उदास होने का क्‍या कारण था ?
(क) मूर्ति पर चश्मा न होना
(ख) कैप्टन की मृत्यु
(ग) सच्चे देशभकतों की कमी
(घ) पान की बिक्री न होना

उत्तर —(ख) कैप्टन की मृत्यु


11. पान वाले के अनुसार नेताजी की मूर्ति का ओरिजिनल चश्मा कहाँ गया ?
(क) ग्राहक को दे दिया
(ख) मास्टर जी बनाना भूल गए
(ग) गिरकर टूट गया
(घ) किसी ने चुरा लिया

उत्तर —(ख) मास्टर जी बनाना भूल गए


12. नेताजी की प्रतिमा किसने बनाई थी ?
(क) ड्राइवर ने
(ख) पान वाले ने
(ग) थानेदार ने
(घ) ड्राइंग मास्टर ने

उत्तर —(घ) ड्राइंग मास्टर ने


13. नेताजी का चश्मा-पाठ में कैप्टन कौन है ?
(क) पान वाला
(ख) चश्में वाला
(ग) हालदार
(घ) चाय वाला

उत्तर —(ख) चश्में वाला


14. नेताजी की मूर्ति पर सरकण्डे का चश्मा देखकर हालदार साहब कैसे खड़े हो गए ?
(क) झुककर
(ख) अटेंशन
(ग) हतप्रभ
(घ) हाथ जोड़कर

उत्तर —(ख) अटेंशन


15. नेताजी की मूर्ति पर चश्मा न होना पान वाले के लिए कैसी बात थी ?
(क) गंभीर
(ख) सामान्य
(ग) मजेदार
(घ) बेकार

उत्तर —(ग) मजेदार


16. पान वाले ने पान पकड़े अपने हाथ को मुँह से कितनी दूर रोककर हालदार साहब को ध्यान से देखा ?
(क) एक इंच
(ख) डेढ़ इंच
(ग) दो इंच
(घ) ढाई इंच

उत्तर — (ख) डेढ़ इंच


17. नेता जी की प्रतिमा, टोपी की नोक से कोट के दूसरे बटन तक कितने फुट ऊँची थी ?
(क) एक फुट
(ख) डेढ़ फुट
(ग) दो फुट
(घ) ढाई फुट

उत्तर —  (ग) दो फुट


18. हालदार साहब किसकी देश-भक्ति के सामने नतमस्तक होते हुए जीप की तरफ चले ?
(क) पानवाला
(ख) चश्मेवाला
(ग) भूतपूर्व सिपाही
(घ) ड्राइवर

उत्तर —  (ख) चश्मेवाला


Chapter 8 – बालगोबिन भगत 


1. बालगोबिन भगत का कद कैसा था ?
(क) लम्बा
(ख) छोटा
(ग) मझोला
(घ) सामान्य

उत्तर —(ग) मझोला


2. बालगोबिन भगत किसके आदर्शों पर चलते थे ?
(क) तुलसीदास के
(ख) कबीर के
(ग) सूरदास के
(घ) नानक के

उत्तर —(ख) कबीर के


3. बालगोबिन भगत के संगीत को लेखक ने क्‍या कहा है ?
(क) उपदेश
(ख) लहर
(ग) जादू
(घ) शहनाई

उत्तर —(ग) जादू


4. बालगोबिन भगत के गीतों में कौन-सा भाव व्यक्त होता था ?
(क) सौन्दर्य का
(ख) क्रोध का
(ग) विरह का
(घ) ईश्वर भक्ति का

उत्तर —(घ) ईश्वर भक्ति का


5. बालगोबिन भगत की मृत्यु किस कारण से हुई ?
(क) उच्चरक्तचाप से
(ख) दुर्घटना से
(ग) गंगा में डूबने से
(घ) बीमारी से

उत्तर —(घ) बीमारी से


6. बालगोबिन भगत की प्रभातियाँ कब तक चलती थी ?
(क) फागुन
(ख) कार्तिक
(ग) बैशाख
(घ) आपाढ़

उत्तर —(क) फागुन


7. बालगोबिन भगत ने अपने बेटे की चिता को आग किससे दिलवाई ?
(क) स्वयं दी
(ख) ग्रामीण साधु से
(ग) पतोहू के भाई से
(घ) पतोहू से

उत्तर —(घ) पतोहू से


8. बालगोबिन भगत के घर से गंगा लगभग कितनी कोस दूर थी ?
(क) 10 कोस
(ख) 20 कोस
(ग) 30 कोस
(घ) 40 कोस

उत्तर —(ग) 30 कोस


9. बालगोबिन भगत किसकी रचना है ?
(क) रामवृक्ष बेनीपुरी
(ख) स्वयंप्रकाश
(ग) यशपाल
(घ) सर्वेश्वर दयाल सक्सेना

उत्तर —(क) रामवृक्ष बेनीपुरी


10. बालगोबिन भगन कौन-सा वाद्य बजाते थे ?
(क) सितार
(ख) इकतारा
(ग) खंजड़ी
(घ) ढफली

उत्तर —(ग) खंजड़ी


11. घर की पूरी प्रबंधिका बनकर बालगोबिन भगत को किसने दुनियादारी से मुक्त कर दिया था ?
(क) उनकी बेटी ने
(ख) उनकी पत्ती ने
(ग) उनकी भाभी ने
(घ) उनकी पुत्रवधु ने

उत्तर —(घ) उनकी पुत्रवधु ने


12. भगत जी की गले में बाँधी हुई बेडौल माला किससे बनी थी ?
(क) मोतियों की
(ख) तुलसी की जड़ों की
(ग) फूलों की
(घ) धातु की

उत्तर — (ख) तुलसी की जड़ों की


13. भगत जी खेत में पैदा हुए अनाज को भेंट रूप जिस दरबार में रखते थे, वो उनके घर से कितना दूर था ?
(क) दो कोस
(ख) तीन को
(ग) चार कोस
(घ) पाँच कोस

उत्तर — (ग) चार कोस


14. बालगोबिन भगत हर वर्ष 30 कोस दूर स्नान करने किस नदी पर जाते थे ?
(क) यमुना
(ख) गोमती
(ग) गंगा
(घ) सरयू

उत्तर — (ग) गंगा


15. ‘तू जा, नहीं तो मैं ही इस घर को छोड़कर चल दूँगा’ पाठ में ये शब्द किसके लिए प्रयुक्त हुए हैं ?
(क) पतोहू के लिए
(ख) पतोहू के भाई के लिए
(ग) बालगोबिन भगत के लिए
(घ) भगत के बेटा के लिए

उत्तर — (क) पतोहू के लिए


Chapter 9 – लखनवी अंदाज 


1. नवाब साहब ने खीरे की फाँकों को कैसी नज़र से देखा ?
(क) नवाबी
(ख) लालची
(ग) खोई-खोई
(घ) सतृष्ण

उत्तर —(घ) सतृष्ण


2. गाड़ी के डिब्बे में कौन बैठा था ?
(क) टिकट निरीक्षक
(ख) जेबकतरा
(ग) नवाबी नस्ल का व्यक्ति
(घ) सिपाही

उत्तर —(ग) नवाबी नस्ल का व्यक्ति


3. नवाब साहब ने खीरे की फाँकों को खिड़की के बाहर क्‍यों फेंक दिया ?
(क) कड़वी होने के कारण
(ख) खराब होने के कारण
(ग) रईसों का अंदाज़ दिखाने के लिए
(घ) मूर्खता के कारण

उत्तर —(ग) रईसों का अंदाज़ दिखाने के लिए


4. नवाब साहब ने खीरे का स्वाद कैसे प्राप्त किया ?
(क) खाकर
(ख) सूंघकर
(ग) देखकर
(घ) सुनकर

उत्तर —(ख) सूंघकर


5. “लखनवी अंदाज” पाठ में किस पर व्यंग्य किया है ?
(क) पतनशील सामंती वर्ग
(ख) लखनवी नवाब
(ग) सफेदपोश
(घ) उच्च वर्ग

उत्तर —(क) पतनशील सामंती वर्ग


6. नवाब साहब से जुड़ा खीरे का प्रसंग किस रेलवे स्टेशन का है ?
(क) कानपुर
(ख) इलाहाबाद
(ग) लखनऊ
(घ) बनारस

उत्तर —(ग) लखनऊ


7. “नवाबी नस्ल के एक सफेदपोश पालथी मारे बैठे थे” – यहाँ ‘सफेदपोश’ का अर्थ है :
(क) सफेद कपड़े पहने व्यक्ति
(ख) भद्रपुरुष
(ग) नवाब
(घ) सफेद दाढ़ी वाला

उत्तर —(ख) भद्रपुरुष


8. ‘लखनवी अंदाज़’ नामक पाठ गद्य की किस विधा में लिखा गया है ?
(क) संस्मरण
(ख) रेखाचित्र
(ग) निबन्ध
(घ) व्यंग्य

उत्तर — (घ) व्यंग्य


9. ताजे खीरे की पनियाती फाँकें देखकर किसके मुँह में पानी आ रहा था ?
(क) नवाब साहब के
(ख) यात्रियों के
(ग) खीरे बेचने वाले के
(घ) लेखक के

उत्तर — (घ) लेखक के


10.  नवाब साहब ने खीरे की सब फाँकों को खिड़की से बाहर फेंकते हुए लेखक को कैसी आँखों से देखा ?
(क) गुलाबी आँखों से
(ख) काली आँखों से
(ग) नीली आँखों से
(घ) लाल आँखों से

उत्तर — (क) गुलाबी आँखों से


Chapter 10 – एक कहानी यह भी


1. अजमेर से पहले मन्‍नू भण्डारी के पिताजी कहाँ रहते थे ?
(क) दिल्‍ली
(ख) पटना
(ग) इन्दौर
(घ) जयपुर

उत्तर —(ग) इन्दौर


2. मन्‍नू भण्डारी की रचना “आपका बंटी” किस विधा के अन्तर्गत आती है ?
(क) एकांकी
(ख) उपन्यास
(ग) कहानी
(घ) निबंध

उत्तर —(ख) उपन्यास


3. मन्‍नू भण्डारी के मन में कौन-सी हीन भावना ग्रंथी बन गई थी ?
(क) काले रंग की होना
(ख) छोटे कद की होना
(ग) आँखों पर चश्मा लगा होना
(घ) पढ़ाई में कमजोर होना

उत्तर —(क) काले रंग की होना


4. मन्‍नू भण्डारी के पिताजी अजमेर के कौन-से मोहल्ले में रहते थे ?
(क) माडल टाउन
(ख) कैम्प
(ग) भानुपुरा
(घ) ब्रह्मपुरी

उत्तर —(घ) ब्रह्मपुरी


5. मन्नू भण्डारी का परिवार अजमेर के कौन-से मोहल्ले में रहता था ?
(क) मायापुरी
(ख) भानपुरा
(ग) ब्रहमपुरी
(घ) प्रेमनगर

उत्तर —(ग) ब्रहमपुरी


6. मन्नू भण्डारी को कॉलेज की प्राध्यापिका शीला अग्रवाल क्या विषय पढ़ाती थी ?
(क) अंग्रेजी
(ख) हिन्दी
(ग) भूगोल
(घ) राजनीति शास्त्र

उत्तर —(ख) हिन्दी


7. किसकी जोशीली बातों ने मन्नू भण्डारी की रगों में बहते खून को लावे में बदल दिया ?
(क) महात्मा गाँधी
(ख) शीला अग्रवाल
(ग) जैनेन्द्र
(घ) उनके पिता जी

उत्तर —(ख) शीला अग्रवाल


8. मन्नू भण्डारी से उनकी बहन सुशीला कितने वर्ष बड़ी थी ?
(क) 2 वर्ष
(ख) 3 वर्ष
(ग) 4 वर्ष
(घ) 5 वर्ष

उत्तर —(क) 2 वर्ष


9. पिता जी के किस स्वभाव पर लेखिका भन्ना जाती थी ?
(क) शक्की
(ख) क्रोधी
(ग) चिड़चिड़ा
(घ) ज़िद्दी

उत्तर — (क) शक्की


10. पिता जी के किस अंतरंग व सम्मानित मित्र ने लेखिका का गर्मजोशी से स्वागत किया ?
(क) भगवती बाबू
(ख) डॉ० अंबालाल
(ग) यशपाल
(घ) जैनेन्द्र कुमार

उत्तर — (ख) डॉ० अंबालाल


11. सबसे बड़ी बहिन की शादी के समय मन्नू भंडारी कितने वर्ष की थी ?
(क) पाँच वर्ष
(ख) सात वर्ष
(ग) नौ वर्ष
(घ) दस वर्ष

उत्तर — (ख) सात वर्ष


12. मन्नू भण्डारी ने धरती से कुछ ज्यादा ही धैर्य और सहनशक्ति किसमें बताई है ?
(i) भगवान में
(ii) अपने पिता में
(iii) अध्यापिका में
(iv) अपनी माँ में

उत्तर — (iv) अपनी माँ में


Chapter 11 – नौबतखाने में इबादत 


1. अमीरुद्दीन का जन्म कहाँ हुआ ?
(क) काशी में
(ख) डुमराँव में
(ग) मुंगेर में
(घ) दिल्ली में

उत्तर —(ख) डुमराँव में


2. शहनाई को बजाने के लिए किसका प्रयोग किया जाता है ?
(क) रीड़
(ख) पाइप
(ग) पानी
(घ) बिजली

उत्तर —(क) रीड़


3. “नरकट” नामक घास डुमरॉव गाँव में किस नदी के पास पाई जाती है ?
(क) गंगा
(ख) सोन
(ग) नर्मदा
(घ) यमुना

उत्तर —(ख) सोन


4. “नौबतखाने में इबादत” पाठ में वर्णित बाला जी मंदिर गंगा के किस घाट पर स्थित है ?
(क) पंचगंगा घाट
(ख) गौघाट
(ग) संन्यासी घाट
(घ) कालिया घाट

उत्तर —(क) पंचगंगा घाट


5. बाला जी मंदिर काशी के किस घाट पर स्थित है ?
(क) यमुना घाट
(ख) पंचगंगा घाट
(ग) असी घाट
(घ) ब्रह्म घाट

उत्तर —(ख) पंचगंगा घाट


6. संकटमोचन मंदिर काशी की किस दिशा में है ?
(क) उत्तर
(ख) पूर्व
(ग) पश्चिम
(घ) दक्षिण

उत्तर —(घ) दक्षिण


7. अमीरुद्दीन के कितने मामा देश के जाने-माने शहनाई वादक हैं ?
(क) दो
(ख) तीन
(ग) चार
(घ) पाँच

उत्तर —(क) दो


8. शहनाई बजाने के प्रयोग में आने वाली ‘रीड’ किससे बनाई जाती है ?
(क) बॉंस से
(ख) स्टील से
(ग) नरकट से
(घ) तूम्बी से

उत्तर —(ग) नरकट से


9. प्रवेश द्वार के ऊपर मंगलध्वनि बजाने का स्थान क्‍या कहलाता है ?
(क) अटारी
(ख) चौबारा
(ग) नौबतखाना
(घ) दरवाजा

उत्तर —(ग) नौबतखाना


10. शहनाई को बजाने के लिए किसका प्रयोग किया गया है ?
(क) रीड़
(ख) पाइप
(ग) पानी
(घ) बिजली

उत्तर —(क) रीड़


11. खाँ साहब की एक रीड कितने मिनटों में गीली हो जाती थी ?
(क) 10-15 मिनट
(ख) 12-15 मिनट
(ग) 15-20 मिनट
(घ) 16-20 मिनट

उत्तर — (ग) 15-20 मिनट


12. बिस्मिल्ला खाँ के परदादा का क्या नाम था ?
(क) उस्ताद पैगंबरबख्श खाँ
(ख) अलीबख्श
(ग) उस्ताद सलार हुसैन खाँ
(घ) शम्सुद्दीन

उत्तर — (ग) उस्ताद सलार हुसैन खाँ


13. बिस्मिल्ला खाँ कितने वर्ष की आयु में इस संसार से विदा हुए ?
(क) नब्बे
(ख) बानवे
(ग) सत्तानवे
(घ) सौ

उत्तर — (क) नब्बे


14. हनुमान जयंती के अवसर पर शास्त्रीय एवं उपशास्त्रीय गायन-वादन की सभा कितने दिनों तक होती है ?
(क) तीन दिनों तक
(ख) चार दिनों तक
(ग) पाँच दिनों तक
(घ) छः दिनों तक

उत्तर — (ग) पाँच दिनों तक


Chapter 12 – संस्कृति 


1. सभ्यता किसका परिणाम है ?
(क) संस्कृति का
(ख) धर्म का
(ग) शिक्षा का
(घ) कला का

उत्तर —(क) संस्कृति का


2. सभ्यता को किसका परिणाम कहा है ?
(क) संस्कृति का
(ख) राष्ट्रीयता का
(ग) समाज का
(घ) विकास का

उत्तर —(क) संस्कृति का


3. संस्कृत व्यक्ति को लेखक ने क्‍या कहा है ?
(क) परिश्रमी
(ख) विचारवान
(ग) परोपकारी
(घ) वीर

उत्तर —(ख) विचारवान


4. संसार के मजदूरों को सुखी देखने का स्वप्न किसने देखा ?
(क) लेनिन
(ख) मार्क्स
(ग) सिद्धार्थ
(घ) गाँधी

उत्तर —(ख) मार्क्स


5. संस्कृति का यदि कल्याण की भावना से नाता टूट जाएगा तो वह क्‍या होकर रहेगी ?
(क) विनाशकारी
(ख) असंस्कृति
(ग) असभ्यता
(घ) पतित

उत्तर —(ख) असंस्कृति


6. रूस का भाग्य विधाता किसे कहा गया है ?
(क) लेनिन
(ख) मार्क्स
(ग) पुतिन
(घ) उपर्युक्त सभी

उत्तर —(क) लेनिन


7. लेनिन को किस देश का भाग्य विधाता माना गया है ?
(क) जापान
(ख) इटली
(ग) अमेरिका
(घ) रूस

उत्तर —(घ) रूस


8. मानव संस्कृति को लेखक ने कैसी वस्तु कहा है ?
(क) सुंदर
(ख) प्राचीन
(ग) अविभाज्य
(घ) चिरनवीन

उत्तर —(ग) अविभाज्य


9. नई चीज को खोजने वाला व्यक्ति कहलाता है ?
(क) खोजी
(ख) संस्कृत
(ग) शिक्षित
(घ) शिक्षक

उत्तर — (ख) संस्कृत


 

Leave a Comment

error: