पत्रकारीय लेखन के विभिन्न रूप और लेखन प्रक्रिया Class 12 Hindi अभिव्यक्ति और माध्यम Important Question Answer – NCERT Solution

Class 12
Subject Hindi
Book  अभिव्यक्ति और माध्यम
Category Important Questions

पत्रकारीय लेखन के विभिन्न रूप और लेखन प्रक्रिया Class 12 Hindi Important Question Answer


प्रश्न 1. समाचार के छः ककार कौन-कौन से हैं ? Most Important

उत्तर – समाचार लेखन में कब, कहां, कैसे, क्या, कौन, क्यों, इन्हीं छः प्रश्नों को छः ककार कहते हैं।


प्रश्न 2. किन्हीं दो ककारों के नाम लिखिए।

उत्तर –  कैसे, क्या


प्रश्न 3. समाचार लेखन के लिए कितने ककार आवश्यक हैं ?

उत्तर – छः


प्रश्न 4. समाचार लेखन के छह ककारों के बारे में संक्षेप में लिखिए।

उत्तर –  समाचार लेखन में कब, कहां , कैसे , क्या , कौन , क्यों इन्हीं छः प्रश्नों को छः ककार कहते हैं। इन्हीं ककारों के आधार पर किसी घटना , समस्या तथा विचार आदि से संबंधित खबर लिखी जाती हैं। यह ककार ही समाचार लेखन का मूल आधार होते हैं। इसीलिए समाचार लेखन में इनका बहुत महत्व है।

छः ककारो को हम इस प्रकार स्पष्ट कर सकते हैं—

  1. कब— यह समाचार लेखन का आधार होता है। इस ककार के माध्यम से किसी घटना तथा समस्या के समय का बोध होता है। जैसे–बस दुर्घटना कब हुई?
  2. कहां— इस प्रकार को आधार बनाकर समाचार लिखा जाता है। इसके माध्यम से किसी घटना और समस्या के स्थान का चित्रण किया जाता है। जैसे–बस दुर्घटना कहां हुई?
  3. कैसे– इस प्रकार के द्वारा समाचार का विश्लेषण , वितरण तथा व्याख्या की जाती है।
  4. क्या– यह ककार भी समाचार लेखन का आधार माना जाता है। इसके द्वारा समाचार की रूपरेखा तैयार की जाती है।
  5. क्यों– इस ककार के द्वारा समाचार के विवरणात्मक, व्याख्यात्मक तथा विश्लेषणात्मक पहलुओं पर प्रकाश डाला जाता है।
  6. कौन– इस प्रकार को आधार बनाकर समाचार लिखा जाता है।

प्रश्न 5. किसी समाचार संगठन में काम करने वाला नियमित वेतनभोगी कर्मचारी क्या कहलाता है ? Most Important

उत्तर –  पूर्णकालिक पत्रकार


प्रश्न 6. किसी समाचार संगठन के लिए निश्चित मानदेय के आधार पर काम करने वाले पत्रकार को क्या कहते हैं ?

उत्तर –  अंशकालिक पत्रकार


प्रश्न 7. पूर्णकालिक पत्रकार किसे कहते हैं ? Most Important

उत्तर – किसी समाचार संगठन में काम करने वाला नियमित वेतनभोगी कर्मचारी पूर्णकालिक पत्रकार कहलाता है।


प्रश्न 8. अंशकालिक पत्रकार किसे कहते हैं ? Most Important

उत्तर – किसी समाचार संगठन के लिए निश्चित मानदेय के आधार पर काम करने वाले पत्रकार को अंशकालिक पत्रकार कहते हैं


प्रश्न 9.  फ्रीलांसर पत्रकार किसे कहते हैं ?

उत्तर – पत्रकार लेखन का वह प्रकार जिसमें एक पत्रकार स्वतंत्र रूप से भुगतान के आधार पर विभिन्न समाचार पत्रों के लिए लेख लिखता है, फ्रीलांसर पत्रकार कहलाता है।


प्रश्न 10. इंटरव्यू के लिए हिन्दी शब्द क्या है ? Most Important

उत्तर – साक्षात्कार


प्रश्न 11. पत्रकार कितने प्रकार के होते हैं ?

उत्तर – पत्रकार तीन तरह के होते हैं – पूर्णकालिक, अंशकालिक और फ्रीलांसर यानी स्वतंत्र।


प्रश्न 12. फ़ीचर से आप क्या समझते हैं ? यह कैसे लिखा जाता है ? Most Important
or
फीचर लेखन पर प्रकाश डालिए ।
or
फ़ीचर लेखन की प्रक्रिया पर प्रकाश डालिए।
or
फीचर नाटक का विवेचन कीजिए ।

उत्तर- एक ऐसा सुव्यवस्थित, सृजनात्मक तथा आत्मनिष्ठ लेखन किसके माध्यम से सूचनाओं के साथ-साथ मनोरंजन पर भी ध्यान दिया जाता है उसे फीचर कहते हैं। फीचर कथात्मक शैली में लिखा जाता है। इसकी भाषा सरल, आकर्षक, रूपात्मक तथा मनमोहक होती है। इसमें लेखक अपने विचार, भावना तथा दृष्टिकोण को व्यक्त कर सकता है।फीचर में समाचारों की अपेक्षा कम शब्दों का प्रयोग किया जाता है। फीचर हमें कभी भी तात्कालिक घटनाओं से परिचित नहीं करवाता। फीचर का मुख्य लक्ष्य पाठकों को सूचना देना, शिक्षित करना तथा उनका मनोरंजन करना होता है।


प्रश्न 13. कथात्मक शैली का विश्लेषण कीजिए।

उत्तर – कथात्मक शैली एक लेखन शैली है जिसमें एक कहानी को रचना किया जाता है। यह शैली व्यक्ति की भावनाओं, अनुभवों और जीवन की घटनाओं को साझा करने का एक माध्यम प्रदान करती है। इसमें सामाजिक, सांस्कृतिक और मानवीय पहलुओं को समाहित किया जाता है, और पाठकों को व्यक्ति या स्थान के अनुभवों के माध्यम से सीधे संपर्क में लाता है।

कथात्मक शैली की मुख्य विशेषताएं:

  1. कथात्मक शैली में कहानी का विकास महत्वपूर्ण होता है। यह धीरे-धीरे पाठकों को उसमें रुचि लेने के लिए प्रेरित करता है।
  2. कथात्मक शैली में पात्रों का विकास महत्वपूर्ण होता है। पात्र अपने अनुभवों, भावनाओं और विचारों के माध्यम से जीवंत होते हैं, जिससे पाठकों को उनसे जुड़ाव महसूस होता है।
  3. कथात्मक शैली का उपयोग सुंदर और साहित्यिक भाषा का रचनात्मक उपयोग करने के लिए किया जाता है। यह भाषा को उच्चतम स्तर पर लेकर जाने का प्रयास करता है ताकि पाठकों को सुखद अनुभव हो।
  4. कथात्मक शैली विभिन्न प्रकार की कहानियों को समाहित करती है, जिससे यह विविधता का आदान-प्रदान करती है।
  5. कथात्मक शैली का उपयोग व्यक्तिगत अनुभवों और भावनाओं को साझा करने के लिए होता है, जिससे पाठक उस के साथ जुड़ सकता है।
  6. कथात्मक शैली में अक्सर दृश्यकथा का उपयोग होता है जिससे पाठक को अनुभव की गहराई को अनुसरण करने में मदद मिलती है।
  7. कथात्मक शैली में कहानी एक निर्दिष्ट समय-स्थिति में स्थित होती है, जिससे पाठक को उस समय के सामाजिक और सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्य का अनुभव होता है।

प्रश्न 14. साक्षात्कार की प्रक्रिया का विश्लेषण कीजिए।

उत्तर – साक्षात्कार वह तरीका है जिसमें कोई पत्रकार किसी अन्य व्यक्ति से उसकी राय और भावनाएं जानने के लिए सवाल पूछता है। किसी भी साक्षात्कार करने वाले व्यक्ति में गहरा ज्ञान, कूटनीति, धैर्य और साहस जैसे गुण होने चाहिए। इसके साथ ही साक्षात्कार करने वाले व्यक्ति को उस व्यक्ति के बारे में पर्याप्त जानकारी भी होनी चाहिए जिसका वह साक्षात्कार करता है। साक्षात्कार लेने वाला व्यक्ति साक्षात्कार के साथ उसकी पूरी रिकॉर्डिंग और नोटिस भी लेता है। साक्षात्कार की भाषा सरल और सहज रखी जाती है।


प्रश्न 15. समाचार कैसे लिखा जाता है ? स्पष्ट कीजिए। Most Important

उत्तर – समाचार का मुख्य कार्य पाठकों को सूचना देना होता है। समाचार को हमेशा उल्टा पिरामिड शैली में ही लिखा जाता है। ताकि यह पढ़ने वाले को घटना का पूरा विवरण आसानी से प्रस्तुत कर सकें। समाचार लिखते समय भाषा को भी सरल और सहज रखा जाता है ताकि पाठकों को यह सब आसानी से समझ में आ जाए। समाचार लिखते समय पत्रकार अपने विचार, भावनाएं और दृष्टिकोण को व्यक्त नहीं कर सकता। समाचार पूर्णतः तथ्यों पर आधारित होता है।


Also Read Class 12 Hindi NCERT Solution (All Books)
Also Read Class 12 Important Questions [latest]
Also Read Class 12 Hindi अभिव्यक्ति और माध्यम Solution in Videos
Also Read Class 12 Hindi आरोह भाग 2 Solution in Videos
Also Read Class 12 Hindi वितान भाग 2 Solution in Videos